उत्तर प्रदेश

Bareilly: पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत

Sarita
4 July 2025 7:58 AM IST
Bareilly: पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत
x
Bareilly बरेली: बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रिठौरा में गुरुवार को पिकअप वाहन ने साइकिल सवार छात्र विमल पटेल (15 वर्ष) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह कॉलेज से अपने घर जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने चार घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। इसमें चावल भरा हुआ था। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने थोक मंडी को भी सील करा दिया। इज्जतनगर थाने के गांव मूडी रानी मेवा कुंवर निवासी विमल पटेल दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा में 10वीं का छात्र था। राहगीरों की चीख-पुकार के बाद चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने उसे दोबारा रौंद दिया।
जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप को आढ़त परिसर में खड़ी कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया गया। हादसे की खबर जब उसके गांव पहुंची तो उसके पिता दुर्गा प्रसाद, मां राजेश्वरी देवी, भाई कौशल पटेल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचकर वे चालक और वाहन की तलाश में थोक बाजार में घुस गए। चार घंटे तक हंगामा चलता रहा।
Next Story