उत्तर प्रदेश

Bareilly: लाल फाटक पुल के पास बुजुर्ग का शव मिलने से फैली सनसनी

Bharti Sahu 2
6 Nov 2024 11:50 AM IST
Bareilly:  लाल फाटक पुल के पास  बुजुर्ग का शव मिलने से फैली सनसनी
x
Bareilly: थाना कैंट क्षेत्र में लाल फाटक के पास मंगलवार सुबह 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीओ फर्स्ट पंकज श्रीवास्तव और कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
Next Story