उत्तर प्रदेश

Bareilly: दस साल में दूसरी सबसे ठंडी रात, तापमान 3°C तक गिरा

Admindelhi1
14 Jan 2026 3:55 PM IST
Bareilly: दस साल में दूसरी सबसे ठंडी रात, तापमान 3°C तक गिरा
x

बरेली: भयंकर कोहरे से शहर ठिठुर गया है। बर्फीली हवाओं के चलते रात मे तापमान इस सीजन मे न्यूनतम स्तर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बीते 10 साल मे यह दूसरी सबसे ठंडी रात रही। देर रात घना कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह मौसम साफ हुआ और धूप निकली जिससे ठंड से थोड़ा राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक तापमान में खास बदलाव नहीं होने शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से थोड़ा राहत मिल सकती है। बीते दो दिनों से शहर पाले की चपेट में है। खासकर रात में पारा तेजी से गिर रहा है जिससे सर्दी-गलन बढ़ रही है। देर रात कोहरे की घनी चादर छाई रही। लोग सर्दी से कांपते रहे। रात में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो इस सीजन में सबसे कम है। रात में अचानक तापमान गिरने से गलन काफी बढ़ गई। दिन और रात के तापमान में तापमान में अब 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर हो गया है।

इससे भी रात में अचानक ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। इसके पहले 2023 में रात में न्यूनतम तापमान 2.9 रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिन तक घना कोहरा पड़ा सकता है। इससे दृश्यता भी प्रभावित होगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन इससे सर्दी-गलन पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। 16 जनवरी के बाद से मौसम में बदलाव होगा और ठंड का असर कम हो सकता है।

Next Story