- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : बिना...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : बिना लाइसेंस के बनाया जा रहा था पनीर और मावा, गोदाम सील
Sarita
7 March 2025 10:23 AM IST

x
Bareilly बरेली: होली के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी तेज हो गई है। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल किस तरह चल रहा है इसका खुलासा गुरुवार को हुआ, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीमों ने जिले के कई ब्लॉकों और शहर के सुभाष नगर में अभियान चलाया। एक गोदाम में बिना लाइसेंस के दूध से पनीर, मावा और अन्य उत्पाद बनाए जा रहे थे, जिस पर टीम ने गोदाम को सील कर दिया। वहीं सैकड़ों किलोग्राम मिलावटी रिफाइंड, तेल नष्ट कराया। अलग-अलग जगहों से पनीर, दूध, मावा आदि खाद्य पदार्थों के 19 नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि सुभाष नगर के मेसर्स गुप्ता जी मिल्क प्रोडक्ट्स से खोया, मिश्रित दूध, पनीर और दही के नमूने लिए गए। वहीं, आंवला के पक्का कटरा स्थित मेसर्स ओम ट्रेडर्स से राइस ब्रान ऑयल का नमूना लिया गया तथा 108 टिन (1618 लीटर) राइस ब्रान ऑयल जिसकी कीमत करीब 20225 रुपये, 700 किलो सरसों का तेल जिसकी कीमत 88980 रुपये तथा 206 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल जिसकी कीमत 25720 रुपये है, को जब्त कर सील कर दिया गया। टीम ने भौआ बाजार स्थित मेसर्स अंसार किराना स्टोर से ब्लेंडेड खाद्य वनस्पति तेल, कॉन्टिनेंटल सॉस, बेसन, मेसर्स नदीम किराना स्टोर से सरसों तेल, बेसन तथा मावा मंडी फरीदपुर स्थित मेसर्स हरपाल से खोया का नमूना लिया। 42 किलो मावा जिसकी कीमत 15120 रुपये है, को जब्त कर नष्ट कराया गया। बुखारा रोड स्थित मेसर्स जसवंत महतिया स्टोर से वनस्पति व साबूदाना के नमूने लिए गए।
TagsBareillyलाइसेंसपनीरमावागोदामसीलBareillylicensepaneermawawarehousesealedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





