उत्तर प्रदेश

Bareilly:बेकाबू ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,स्टेरिंग और सीट के बीच फंसा ड्राइवर

Sarita
17 Sept 2025 12:31 PM IST
Bareilly:बेकाबू ट्रक  दुर्घटनाग्रस्त,स्टेरिंग और सीट के बीच फंसा ड्राइवर
x
Bareilly बरेली: बुधवार सुबह दिल्ली से बरेली आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक का चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल होने पर दमकल विभाग को बुलाया गया। विशेष उपकरणों की मदद से दमकल विभाग की टीम ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना सीबीगंज थाने से सामने आई है। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि बुधवार 17 सितंबर की सुबह करीब 7:00 बजे सीबीगंज थाने के सामने एक ट्रक संख्या यूपी 25 एचटी 0452 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गया था।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग पहुंचा और विशेष उपकरणों की मदद से उसे निकाला गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। फिर उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक की पहचान हाफिजगंज निवासी अबरार खान के बेटे इसरार अहमद के रूप में हुई है। ट्रक दिल्ली से बरेली जा रहा था और सीबीगंज थाने के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे ऑपरेशन में मदद की। हादसे के बाद, ड्राइवर इसरार अहमद ने बताया कि जब वह स्टीयरिंग और सीट के बीच फँस गया, तो उसे लगा कि अब नहीं बचेगा। उसे बहुत दर्द हो रहा था, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग ने समझदारी से काम लिया और समय रहते उसकी जान बचा ली। इसरार ने दोनों विभागों का शुक्रिया अदा किया।
Next Story