उत्तर प्रदेश

Bareilly: ओला ड्राइवर बना तस्कर, 4.85 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ गिरफ्तार

Sarita
31 Jan 2025 10:18 AM IST
Bareilly: ओला ड्राइवर बना तस्कर, 4.85 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ गिरफ्तार
x
Bareilly बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने 817 ग्राम कोकीन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोकीन की कीमत 4.85 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान अमरोहा के बछरायूं थाने के मोहनपुर गांव निवासी राज बहादुर सिंह और चरन सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से एक कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बुधवार रात डोहरा रोड पर गश्त के दौरान संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें कोकीन मिली। आरोपी चरन सिंह ने पूछताछ में बताया कि सरनाम पंजाब से ड्रग्स लाकर दिल्ली में उसे देता है।
बरेली में किसे माल देना है, यह भी सरनाम ही तय करता है। वह दिल्ली में ओला कंपनी की ओर से कार चलाता है। सरनाम ने दिल्ली आते-जाते समय कई बार उसकी कार बुक की। इसी दौरान उसकी सरनाम से दोस्ती हो गई। सरनाम ने उससे कहा कि अगर वह उसके बताए अनुसार काम करेगा तो वह उसे अमीर बना देगा। उसने कहा कि कोई दूसरा साथी ढूंढो जिसकी मदद से माल पहुंचाना होगा। माल के बारे में पूछा तो उसने कहा कि यह नया नशा है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं है। इसे गाड़ी में ले जाना होगा या कहीं छिपाना होगा। इस पर उसने अपने गांव में रहने वाले अपने भतीजे राम बहादुर को भी इसमें शामिल कर लिया।
Next Story