- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly News: ...
उत्तर प्रदेश
Bareilly News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत
Sarita
16 Feb 2025 8:10 AM IST

x
Bareilly News : बरेली के डोहरा रोड पर स्कूल से स्कूटी पर लौट रहे 10वीं के छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। सिर वाहन से टकराने से छात्र की मौत हो गई। पुलिस को देख आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। परिजनों ने हंगामा कर सड़क जाम करने का प्रयास किया तो मौके पर पहुंचे बारादरी इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाया। पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव कचौली निवासी 16 वर्षीय उदय प्रताप सिंह उर्फ मनु नवादा शेखान स्कूल में 10वीं का छात्र था। रोजाना की तरह वह शनिवार शाम चार बजे स्कूटी पर स्कूल से घर लौट रहा था।
जैसे ही उदय डोहरा रोड स्थित रुद्राक्ष अपार्टमेंट के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे उदय सड़क पर गिर गया, ट्रॉली का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। छात्र ने हेलमेट भी पहना हुआ था लेकिन पहिये के वजन से उसका हेलमेट भी टूट गया। पीआरवी में जा रही पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। कुछ ही देर में छात्र के परिजन आ गए। उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस दौरान थाना प्रभारी धनंजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
TagsBareillyट्रैक्टरचपेटछात्रमौतBareilly News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





