उत्तर प्रदेश

Bareilly: 5 बच्चों की माँ ने प्रेम के लिए तोड़ी परंपरा

Admindelhi1
28 Jun 2025 12:30 PM IST
Bareilly: 5 बच्चों की माँ ने प्रेम के लिए तोड़ी परंपरा
x

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक 5 बेटियों की मां का दिल अपने से कई साल छोटे लड़के पर आ गया और उसके साथ रहने लगी. मगर, जब पति को पता चला तो वह भड़क गया और बीवी से बोला-घर चल… जब पत्नी नहीं मानी तो उसकी नाक काट दी. आइए जानते हैं पूरा माजरा…

आरोप है कि महिला पिछले करीब 9 महीने से किसी लड़के के साथ रह रही थी और पति को शक हो गया कि वह उसे छोड़कर किसी दूसरे मर्द के साथ हो गई है. इससे बौखलाए पति ने धारदार हथियार से महिला की नाक काट ली और फरार हो गया. फिलहाल सूचना के बाद जहां पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वहीं घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उसका इलाज किया जा रहा है.

पति द्वारा पत्नी की नाक काट देने का यह हैरान कर देने वाला मामला थाना बारादरी इलाके में नई बस्ती माधववारी का है. दरअसल, यहां ओमप्रकाश हलवाई का परिवार रहता है. ओमप्रकाश के पांच बेटियां हैं. बेटी आरती की माने तो उसकी मां भारती पिछले करीब 8-9 महीने से घर छोड़कर किसी राज नाम के दूसरे लड़के के साथ रहने लगी है. आरोप है कि महिला जिस लड़के के साथ रह रही है वह उसकी ही बेटी की उम्र का है.

पति को जब यह बात मालूम हुई तो उसे बेहद नागवार गुजरी. उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया और अपनी इज्जत का वास्ता भी दिया. मगर, इसके बावजूद महिला नहीं मानी. बेटी का कहना है कि पिता इससे बौखला गए और उन्होंने मां की धारदार हथियार से नाक काट दी और फरार हो गए. वहीं राज की माने तो महिला भारती को वह मां मानता है इसीलिए वह भारती को अपने साथ रखता है. घायल महिला की हालत देखकर उसे फौरन ही आज पड़ोसियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. यहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं सूचना के बाद अब पुलिस ने भी अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर महिला की नाक काटने के पीछे की हकीकत क्या है ?

Next Story