- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: रेलवे ट्रैक...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: रेलवे ट्रैक के पास मिला मोर्टार शैल, इलाके में मचा हड़कंप
Tara Tandi
18 Jun 2025 12:28 PM IST

x
Bareilly बरेली । सुभाषनगर इलाके में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब भारी बारिश के बाद मिट्टी दरकने से रेलवे ट्रैक किनारे मोर्टार बम दबा मिला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल मंगलवार देर रात सुभाषनगर इलाके में मदर्स स्कूल के पास रेलवे ट्रैक किनारे बारिश से मिट्टी कटने के बाद उसका ढेर जेसीबी से हटाया जा रहा था। मिट्टी हटा रहे कर्मचारियों को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी तो फौरी तौर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो ये एक सेना के इस्तेमाल में लाया जाने वाली मोर्टार बम जैसी दिखने वाली वस्तु थी। इसके बाद सेना और पुलिस का बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। बम निरोधक दस्ते ने इसके एक मोर्टार शैल होने की पुष्टि की। आर्मी के बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार को तत्काल निष्क्रिय किया।
डिस्पोजल के लिए दबाने की आशंका
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सेना ने जानकारी दी कि ये एक एक्सपायर मोर्टार शैल है। जिसको डिस्पोजल के लिए मिट्टी में पहले कभी दबाया गया होगा। उन्होंने बताया कि मिट्टी डाली जा रही थी, तभी ये मोर्टार शैल निकला है। फिलहाल इस बात की जानकारी की जा रही है कि ये इश्यू कहां से हुआ था।
2022 में सुभाषनगर में मिला था हैंड ग्रेनेड
जो मोर्टार शैल खुदाई के दौरान मिला कुल 2 फिट लंबा है, जिसका वजन तकरीबन 10 किलो है। मोर्टार शैल का इस्तेमाल आम तौर पर सेना द्वारा किया जाता है। ये पहला मौका नहीं जब सुभाषनगर में कोई बम जमीन में दबा मिला हो। साल 2022 सुभाषनगर इलाके में ही हैंड ग्रेनेड खुदाई के दौरान मिला था।
TagsBareilly रेलवे ट्रैकपास मिला मोर्टार शैलइलाके मचा हड़कंपMortar shell found near Bareilly railway trackpanic in the areaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





