- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बीड़ी न देने...

x
Bareilly बरेली: बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में सेक्टर रोड पर लोडर से रेत-बजरी ढोने वाले अब्दुल हमीद (53 वर्ष) की सोमवार रात फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर कैंट पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज से हत्या की पुष्टि हुई। आरोपी फरार पाया गया। कुछ देर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले आरोपी बीड़ी मांग रहा था। हमीद ने मना कर दिया, जिस पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी। जांच में पता चला है कि घटना से पहले आरोपी शाहरोज ने हमीद से बीड़ी मांगी थी। वह नशे का आदी है। उसकी शादी भी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी शाहजहां ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है।
Next Story





