- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : घर में...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : घर में पीटकर मजदूर की हत्या, पत्नी और बेटे पर शक
Sarita
23 Feb 2026 11:26 AM IST

x
Bareillyबरेली : बरेली के इज्जतनगर इलाके के छोटी बिहार में हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में मजदूर का रक्तरंजित शव मिला। शव कई घंटे पुराना होने के बावजूद घर में मौजूद पत्नी और बेटे ने पुलिस नहीं बुलाई। प्राथमिक तौर पर पत्नी और बेटा शक के दायरे में हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रविवार रात साढ़े नौ बजे यूपी 112 को कॉल कर छोटी बिहार के एक मकान में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस के साथ वह भी मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि 42 साल के बालकराम का शव घर में पड़ा है। शव पर कई जगह चोट के निशान थे और खून बह रहा था। पुलिस घर की छत पर गई तो वहां खून से सना डंडा पड़ा था। पुलिस ने शव को सील करवा दिया। साथ ही परिवार के लोगों व पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी।पत्नी रेखा लोगों के घरों में काम करती हैं और बेटा अजय एक होटल में तंदूर कारीगर है। इन दोनों से पूछा तो बताया कि वह लोग शाम को जब काम से लौटे तो बालकराम का शव इसी हालत में मिला।
आसपास के लोगों से पूछा तो पता लगा कि घटना शाम चार बजे के करीब की है। अजय और उसकी मां सीओ को यह नहीं बता सके कि उन्होंने शाम से ही घटना की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी। मृतक की पत्नी और बेटे पर ही हत्या का शक है।
TagsBareillyघरमजदूरहत्यापत्नीबेटेशक Bareillyhomelaborermurderwifesonsuspicion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





