- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: पति के दोस्त...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: पति के दोस्त पर महिला से दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप
Tara Tandi
19 July 2025 5:55 PM IST

x
Bareilly बरेली । इज्जतनगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी दुर्गा कालोनी बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल निवासी कुनाल मोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ड्राइवर हैं और वह हल्द्वानी में रहकर ट्रक चलाते हैं। इसी दौरान उसके पति की जान पहचान कुनाल मोगा के साथ हुई। दोस्ती बढ़ने पर कुनाल अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। महिला ने बताया कि 17 अगस्त 2024 को उसके पति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनका इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि इसके बाद से कुनाल का उसके घर में बिना कारण आना-जाना अधिक बढ़ गया, जिससे परेशान होकर वह दिसम्बर 2024 से शारत्रीनगर में किराये के मकान में रहने लगी।
आरोपी कुनाल मोगा एक दिन वहां भी पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पति या पुलिस से शिकायत करने पर कुनाल ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। जून में शास्त्रीनगर वाला कमरा छोड़ दिया और इज्जतनगर क्षेत्र में किराये पर रहने लगी।
11 जुलाई को 1 बजे कुनाल मोगा कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। साथ ही उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsBareilly पति दोस्तमहिला दुष्कर्मवीडियो बनाने आरोपBareilly husband friend rapes womanaccuses of making videoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





