भारत
रेलवे स्टेशन पर CRPF जवान से मारपीट, कांवड़ियों पर FIR दर्ज
Shantanu Roy
19 July 2025 5:38 PM IST

x
देखें VIDEO...
Mirzapur. मिर्जापुर। जिले के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों ने सीआरपीएफ जवान के साथ मारपीट की। जवान की पहचान गौतम के रूप में हुई है, जिनकी पोस्टिंग मणिपुर में है। वह ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से मणिपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे।
उत्तर प्रदेश : जिला मिर्जापुर के रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों ने CRPF जवान गौतम को जमीन पर गिराकर बर्बरता से पीटा। जवान की पोस्टिंग मणिपुर में है। वो ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से मणिपुर जाने के लिए आए थे। टिकट खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। RPF ने कांवड़ियों पर FIR दर्ज की। pic.twitter.com/rZPj6VPoLd
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 19, 2025
घटना टिकट खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के बाद कांवड़ियों ने जवान को जमीन पर गिराकर बर्बर तरीके से पीटा। स्टेशन पर मौजूद RPF ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। RPF ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कांवड़ियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना किया गया।
Next Story





