उत्तर प्रदेश

Bareilly: जमाने के तानों को सह नहीं सके पति-पत्नी

Bharti Sahu 2
30 July 2024 9:05 AM IST
Bareilly:  जमाने के तानों को सह नहीं सके पति-पत्नी
x
Bareilly: ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजन पत्नी दीक्षा के साथ सूरत से आया था. वह जब दीक्षा को लेकर घर लौटने लगा तो ससुराल वालों ने उन्हें यहीं रुकने के लिए कहा लेकिन दीक्षा ने मना कर दिया. उधर राजन भी अपने घर जाने को राजी नहीं था. ससुराल से लौटने के बाद राजन ने उरुवा बाजार में सोनू की खाली पड़े मार्केट में किराए पर कमरा ले लिया. उसने कहा था कि वह कुछ दिन रहेगा. इसके बाद सूरत चला जाएगा. बताया जाता है कि वह अपने घर गया था. जहां उसका घरवालों से कुछ विवाद हुआ. देरशाम राजन घर से लौटा था. चर्चा है कि दीक्षा ससुराल में नहीं रहना चाहती थी. वह चाहती थी कि दोनों बाहर रहें. जबकि राजन बाहर नहीं रहना चाहता था. वह यहीं रहकर कुछ काम धंधा करना चाहता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा. राजन बाहर निकल गया. इसके बाद दीक्षा ने फांसी लगा ली. राजन ने दरवाजा खोलकर देखा कि पत्नी फंदे से लटकी है. इस पर उसने भी खुदकुशी का फैसला कर लिया और दूसरे कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. चर्चा है कि दंपती बाहर रहने पर होने वाली आर्थिक परेशानी और समाज के तानों से तंग आ गए थे. इसी के चलते दोनों ने एक साथ खुदकुशी का फैसला किया. राजन की मौत की खबर पाकर रोती हुई पहुंची उसकी मां बार-बार यही कह रही थी कि आखिर बहू को भी स्वीकार कर लिया था. उसे राजी खुशी ससुराल से विदा किया था तो यह कदम क्यों उठाया.
Next Story