- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी, चार लोग घायल
Sarita
9 April 2025 10:36 AM IST

x
Bareilly बरेली: पीलीभीत बरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह छह बजे गरगईया गांव के पास पीलीभीत की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लखीमपुर से बरेली दवा लेने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
प्रताप सिंह (28) निवासी रानी नगर जिला लखीमपुर, सवरन सिंह (55) निवासी राम नगर, राजविंद्र सिंह (27) निवासी मुराद नगर और समीउल्लाह (45) निवासी मुराद नगर कार से दवा लेने बरेली जा रहे थे। पीलीभीत बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरगईया गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। समीउल्लाह की हालत ज्यादा खराब है क्योंकि उसके पैर की हड्डियां कई जगह से टूट गई हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में चारों लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
TagsBareillyकारपुलियागिरीचारघायलBareillycarculvertfellfourinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





