उत्तर प्रदेश

Bareilly: तेज हवा-बारिश में बिजली ब्रेकडाउन से आधे शहर में अंधेरा

Admindelhi1
4 Jun 2025 5:16 PM IST
Bareilly: तेज हवा-बारिश में बिजली ब्रेकडाउन से आधे शहर में अंधेरा
x

बरेली: तेज हवा और बारिश से मंगलवार शाम कई जगह लाइन मे ब्रेकडाउन से आधे शहर मे बिजली संकट गहरा गया। कुछ जगह लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। कोहाड़पीर, मिशन सबस्टेशन, परसाखेड़ा और सीबीगंज क्षेत्र मे सबसे ज्यादा दिक्कत रही। बारिश रुकने के बाद बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्टों को ठीक करके आपूर्ति को सुचारू किया। शाम चार बजे बारिश शुरू हुई। उसके बाद शाम पांच बजे तेज हवा चलने के बाद फाल्ट न हो, इस डर की वजह से शहरभर के सबस्टेशन पर आपूर्ति को बंद कर दिया गया। शाम 4: 45 बजे मिशन सबस्टेशन की 33 केवी सप्लाई फेल हो गई। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। शाम पांच बजे सिविल लाइंस प्रथम सबस्टेशन के सभी फीडर तेज हवा चलने के बाद बंद कर दिए गए।

शाम 7 बजे सीबीगंज सबस्टेशन के विधौलिया, कैफर कॉलोनी का फीडर ब्रेकडाउन मे होने से आपूर्ति ठप हो गई। परसाखेड़ा सबस्टेशन के रोड नंबर एक, छोटी स्टेट, अम्रपाली फीडर पर भी तेज हवा के चलते ब्रेक डाउन होने से बिजली बाधित हुई। कोहाड़ापीर सबस्टेशन पर 33 केवी की लाइन ब्रेकडाउन में चली जाने से दो घंटे बिजली संकट बना रहा। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जसोली चूना भट्टा के पास मंगलवार शाम 4 से रात 8 बजे तक बिजली कटौती की गई। राजेंद्रनगर सबस्टेशन के इंद्रानगर में बारिश के बाद फाल्ट होने से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। रामपुर बाग में तेज हवा के चलते बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। जिससे कई इलाकों में चार घंटे आपूर्ति बाधित रही।

कुतुबखाना, किला, सुभाषनगर समेत कई इलाकों में बिजली समस्या रही।

Next Story