उत्तर प्रदेश

Bareilly: स्पा सेंटर में नौकरी के बहाने लड़कियों से कराया गंदा काम ,FIR दर्ज

Tara Tandi
19 Feb 2025 12:58 PM IST
Bareilly: स्पा सेंटर में नौकरी के बहाने लड़कियों से कराया गंदा काम ,FIR दर्ज
x
Bareilly बरेली : प्रेमनगर क्षेत्र के बुद्धा स्पा सेंटर में युवतियों से गलत कार्य कराया जाता था। सेंटर से मुक्त कराई गई एक युवती ने इसका खुलासा किया है। युवती आरोप है कि नौकरी के बहाने सेंटर संचालक ने उसे बंधक बनाकर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाया। उसके शोर मचाने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने छापा मारकर उसे मुक्त कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर स्पा सेंटर संचालक, एक महिला समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला ने बताया कि उसे नौकरी की जरूरत थी। उसे 15 फरवरी को कुछ लोग रेखा और बुद्धा स्पा सेंटर के संचालक मोनू चौधरी के पास ले गए। वहां पर आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पूछने पर रेखा और मोनू चौधरी ने उससे कहा कि वह अब उनकी कैद में है और कहा कि वे उससे गलत काम कराकर पैसे कमाएंगे।
महिला ने बताया कि स्पा सेंटर से पकड़ी गईं चारों युवतियां और दो लोग भी इस धंधे में शामिल हैं। पुलिस की दबिश के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रेमनगर पुलिस ने रेखा, मोनू चौधरी समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक-युवती
स्पा सेंटर में पुलिस ने जब छापा मारा तो दो युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था। युवतियों ने बताया कि मोनू चौधरी और महिला उन्हें अपनी बातों में फंसाकर अनैतिक कार्य कराती हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं।
शहर में कुछ अन्य स्थानों पर भी होता गलत काम
शहर में कुछ होटलों और गेस्ट हाउस में भी इसी तरह से गलत कार्य होता है। कई बार लोगों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कह दिया कि अधिकारियों की बिना मर्जी के वे दबिश नहीं दे सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अनैतिक कार्य कराने वाले होटलों और गेस्ट हाउसों की ओर से थानाें की पुलिस को पैसे पहुंचाए जाते हैं।
इज्जतनगर, बारादरी और प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कुछ होटल और गेस्ट हाउस हैं, जहां सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लड़कियां और लड़के आते हैं। जिन मोहल्लों में ये होटल और गेस्ट हाउस आते हैं, वहां के लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Next Story