भारत

कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ बैठक की

jantaserishta.com
19 Feb 2025 12:11 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ बैठक की
x
> पहली बार कांग्रेस में सार्वजनिक रूप से Responsibility के साथ Accountability सुनिश्चित करने की बात हुई है। अध्यक्ष खरगे ने अपने आरंभिक भाषण में महासचिवों और प्रभारियों से कहा– आप सभी अपने प्रभार वाले राज्यों के नतीजों के लिए जवाबदेह होंगे...

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ बैठक की।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी संगठन को मजबूत करने, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। खड़गे की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया था , जिससे संकेत मिलता है कि संगठनात्मक बदलावों पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। वहीं, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में अगले साल यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस की यहां पर स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। बिहार में एनडीए, केरल में एलडीएफ और पश्चिम बंगाल में टीएमसी सत्ता में है।
पार्टी इस समय अपनी रणनीति को नए सिरे से गढ़ने में जुटी है, खासकर उन राज्यों में जहां उसे हाल ही में चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए नए अभियानों पर मंथन किया जाएगा।
इसके बाद, 22 फरवरी को मल्लिकार्जुन खड़गे ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय बिहार दौरे पर बक्सर जा सकते हैं। यह दौरा सिर्फ एक आम सभा नहीं होगी, बल्कि इसे चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस यात्रा को कांग्रेस की नई रणनीति और विपक्षी गठबंधन की संभावनाओं के संकेतक के रूप में देखा जा रहा है। खड़गे के संभावित आगमन को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए कृष्णा अल्लवारू भी 20 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। प्रभारी बनाए जाने के बाद अल्लवारू पहली बार बिहार आएंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story