- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly :...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर चार साल के बच्चे की मौत
Sarita
9 March 2025 8:25 AM IST

x
Bareilly बरेली: बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के सैदपुर खजुरिया निवासी मोहम्मद इशाक मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर उनका सबसे छोटा बेटा मुजम्मिल घर के बाहर खेल रहा था।
इस दौरान राकिब नाम का ड्राइवर लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान उनके बेटे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
TagsBareillyट्रैक्टर-ट्रॉलीकुचलकरबच्चेमौतBareillyTractor-trolleychilddeath after being crushed by a tractor-trolleyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





