उत्तर प्रदेश

Bareilly: आतिशबाजी के कारण हवा हुई दूषित, रात में AQI 429

Admindelhi1
22 Oct 2025 3:12 PM IST
Bareilly: आतिशबाजी के कारण हवा हुई दूषित, रात में AQI 429
x

बरेली: दिवाली पर शहर मे हुई जमकर आतिशबाजी का असर हवा पर भी भारी पड़ा और एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) का स्तर 190 रिकॉर्ड किया गया। रात मे 12 से 1 बजे के बीच स्थित और खराब रही और सिविल लाइंस में एक्यूआई 334 और राजेंद्र नगर में 429 रिकार्ड किया गया। दो दिन पहले शहर का एक्यूआई 100 के करीब था। हालांकि मंगलवार दोपहर के बाद स्थिति में सुधार हुआ। अधिकारियों के अनुसार शहर की आवो हवा को सामान्य होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।

दिवाली से पहले शनिवार और रविवार को शहर का एक्यूआई 100 से 110 के करीब था। दिवाली के मौके पर सोमवार शाम से ही पटाखे जलना शुरू हो गए। जैसे-जैसे आतिशबाजी बढ़ती गई, वैसे-वैसे प्रदूषण का स्तर खराब होता चला गया। हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर काफी अधिक बढ़ गया। क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार की सुबह 6 बजे तक शहर में औसत एक्यूआई 190 रहा। सिविल लाइंस में रात सोमवार रात 12 बजे पीएम 2.5 का स्तर 334 और पीएम 10 का 206 रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजेंद्रनगर में रात 1 बजे पीएम 2.5 का स्तर 425 और पीएम 10 का स्तर 429 रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार सुबह भी राजेन्द्रनगर में एक्यूआई 210 और सिविल लाइंस में 180 दर्ज किया गया।

मंगलवार शाम 7 बजे और गिरावट दर्ज की गई और सिविल लाइंस में एक्यूआई 83 और राजेन्द्रनगर में 160 के आसपास रहा। रीजनल आफिसर चंद्रेश कुमार ने बताया कि साल दर साल दिवाली के मौके पर एक्यूआई कम और अधिक होता रहता है। 2020 मे 392, 2021 में 415, 2022 में 262 और 2023 मे 208 और 2024 में 216 दर्ज किया था।

Next Story