- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly:तेंदुआ का खौफ...

x
Bareilly: खेत पर लकड़ियां लेने गईं तीन महिलाएं तेंदुए को देखकर दहशत में आकर घर लौट आईं। एक किसान ने भी तेंदुआ देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीमों ने तेंदुए को ट्रेस करने के लिए कांबिंग की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।रविवार को गांव अभयपुर मुल्लापुर किसान हेमराज खेत में गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। इसके अलावा बालाजी मंदिर के पास बबूरा की तीन महिलाएं जंगल में लकड़ी लेने गई थीं, तभी नहर किनारे झाड़ियों में तेंदुआ दिखाई दिया। उसके बाद किसान ने महिलाओं को झाड़ियों की तरफ जाने से रोका।
क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और कांबिंग की। वन विभाग की टीम के अभियान के दौरान गांव के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। नवाबगंज के डिप्टी रेंज ऑफिसर आनंद सिंह ने बताया कि तेंदुए को ट्रेस करने के लिए टीमें लगातार निगरानी कर रही है, लेकिन अभी तक तेंदुआ ट्रेस नहीं हो सका है।
TagsBareillyतेंदुआखेतदहशत Bareillyleopardfarmterrorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





