- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: तेंदुए के...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: तेंदुए के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
Sarita
19 April 2025 12:48 PM IST

x
Bareilly बरेली: खेत में गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे वन विभाग और पुलिस ने तेंदुए की तलाश में खेत में कांबिंग की, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कहकर अधिकारी लौट गए।
क्योलड़िया क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान के अरविंद कुमार शुक्रवार दोपहर दो बजे खेत में गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। वह पेड़ों की छांव में गए तो वहां तेंदुआ आराम कर रहा था, आहट सुनते ही उसने उनके मुंह पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। उनका शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ झाड़ियों के रास्ते जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने अरविंद के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने अरविंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्रामीण दीनानाथ गंगवार ने वन विभाग और पुलिस को फोन पर सूचना दी। डिप्टी रेंजर आयरन सिंह, वन रक्षक लवकुश, मान सिंह, लीलाधर काड़े गांव पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के साथ तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत देकर पुलिस लौट गई। वन विभाग के अधिकारियों को खेतों में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं।
TagsBareillyतेदुएहमलेघायलकिसानमौतBareillyleopardattackinjuredfarmerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





