- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: शक और...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: शक और स्वार्थ में तबाह परिवार, छह जानें गईं
Tara Tandi
13 April 2025 6:33 PM IST

x
Bareilly बरेली : नवाबगंज के गांव मिलक पिछौड़ा के मजरा इनायत खां में शुक्रवार देर शाम शराबी बेटे ने दरांती मारकर पिता की हत्या कर दी। गुस्सा, शक, जुनून, शराब और जमीन का लालच सिर चढ़कर बोलता है तो सारे रिश्ते छोटे पड़ जाते हैं। ऐसे में अपनों के हाथों अपनों का खून कोई बड़ी बात नहीं।
ऐसे कई मामले हैं। भाई और पिता ने बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज हो गला घोंट कर मार डाला तो कहीं बाबा ने पौत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे ने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। एक मामले में तो मासूम बेटी की शैतानी से मां इतनी गुस्सा गई कि छत से फेंक दिया। ऐसे कई मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।पिछले दिनाें एक प्रकरण में आरोप सिद्ध होने पर जिला सत्र न्यायालय ने हत्यारोपी बेटे को फांसी की सजा सुनाई है। वह केंद्रीय कारागार में बंद है।
प्रेम प्रसंग में बेटी की पिता- भाई ने की हत्या
भोजीपुरा के गांव मुड़िया हाफिजगंज में बेटी का प्रेम प्रसंग एक युवक से चल रहा था। पिता बन्नेशाह ने बेटी को समझाया लेकिन वह नहुी मानी। गुस्से में बन्नेशाह ने बेटे कासिम के साथ मिलकर बेटी अंजुम की 20 अक्टूबर 2018 को गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
अधिवक्ता बेटे ने मां-बाप की गोली मारकर की थी हत्या
मीरगंज के बहरोली गांव निवासी लालिता प्रसाद और मोहन देवी की हत्या उनके अधिवक्ता बेटे दुर्वेश ने 13 अक्टूबर 2020 को गोली मारकर कर दी थी। दुर्वेश को शक था कि माता-पिता संपत्ति में उसे हिस्सा नहीं देंगे। इस प्रकरण में दुर्वेश को जिला न्यायालय की ओर से 31 जनवरी 2024 को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।
मकान न बेच दे पिता, इसलिए कर दी हत्या
सीबीगंज के पस्तौर गांव निवासी राजू का शव रेलवे क्वार्टर इज्जतनगर में 3 दिसंबर 2020 को मिला था। पुलिस को जांच में पता चला कि राजू शराब का आदी था। उसने अपनी जमीन बेच दी थी। इससे नाराज होकर राजू के बेटे गौतम ने अपने फुफेरे भाई रामदास निवासी कमलापुर थाना कैंट के साथ मिलकर 1 दिसंबर 2020 को पिता की हत्या कर दी थी।
गुस्से में कर दी बेटे की हत्या
21 अगस्त 2021 को भुता थाना क्षेत्र के गांव कोठा मक्खन में पिता ने चुन्नी से गला घोंटकर बेटे की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच के अनुसार इस दिन भूरे खां बाहर से घर आया था। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खोलने में परिजनों को देर हो गई। इससे नाराज होकर उसने अपने पिता बाबू खां पर डंडे से हमला कर दिया। गुस्साये बाबू ने भूरे की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी। गैर इरातदन हत्या में पुलिस ने बाबू को जेल भेजा था।
तहेरे बाबा ने शक में कर दी पौत्र की हत्या
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी पुत्तन ने 6 दिसंबर 2024 को अपने तहेरे पौत्र अखिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुत्तन को शक था कि अखिलेश उनके बेटे की बहू को भगा देता है। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने पुत्तन को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया था। अखिलेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
मासूम बेटी की शैतानी से गुस्साई मां ने छत से फेंक दिया
सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा निवासी अनम ने ढाई वर्ष की बेटी अमानूर की छत से फेंक कर 21 नवंबर 2024 को हत्या कर दी थी। अमानूर का कसूर ये था कि उसने वहां रखे नमक को फैला दिया और अमन को फोन पर बात नहीं करने दे रही थी। पुलिस ने अनम को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
TagsBareilly: शक और स्वार्थतबाह परिवारछह मौतBareilly Suspicion and selfishnessdevastated familysix deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





