- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: मांझा...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: मांझा फैक्ट्री में धमाका, मालिक समेत दो लोगों की मौत
Sarita
7 Feb 2025 12:26 PM IST

x
Bareilly बरेली: बरेली के बाकरगंज में शुक्रवार सुबह एक मकान में जोरदार धमाका हुआ। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरेली के किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ी घटना हुई। बाकरगंज की संकरी गली में स्थित एक मकान में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, अतीक रजा खां का बाकरगंज में मकान है। वह मकान के पिछले हिस्से में मांझा बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। शुक्रवार सुबह मांझा बनाते समय जोरदार धमाका हुआ। घटना में अतीक और मांझा कारीगर फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा कारीगर सरताज गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ 2 संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में सिलेंडर फट गया है, लेकिन जांच में पता चला कि सिलेंडर फटा है। यहां मांझा बनाया जा रहा था। गंधक और पोटाश को पीसकर मिश्रण बनाया जाता है, जिसे मांझे पर डाला जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हुआ।
TagsBareillyमांझाफैक्ट्रीधमाकादोमौतBareillyManjhafactoryexplosiontwodeathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





