उत्तर प्रदेश

Bareilly: ईंट भट्टे पर काम करने वाले बुजुर्ग मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

Sarita
16 Jun 2025 7:35 AM IST
Bareilly: ईंट भट्टे पर काम करने वाले बुजुर्ग मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
x
Bareilly बरेली: ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि मंगली कश्यप की मौत बिजली गिरने से हुई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिधौली गांव निवासी 60 वर्षीय मंगली कश्यप गांव के पास ही स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते थे। रोजाना की तरह रविवार सुबह भी वह भट्ठे पर काम कर रहे थे। अचानक उनकी मौत हो गई। कुछ लोग कह रहे हैं कि बिजली गिरने से मौत हुई है।
सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें नजदीकी सीएचसी ले गए। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. वैभव राठौर ने बताया कि परिजन मंगली को मृत अवस्था में लेकर आए थे, बाद में परिजन उन्हें घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया है। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंगली की तीन बेटियां और एक बेटा है। अब शादी के लिए सिर्फ एक बेटी बची है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story