उत्तर प्रदेश

Bareilly: घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान

Admindelhi1
14 Jun 2025 3:04 PM IST
Bareilly: घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान
x

बरेली: घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फरीदपुर के लाइन पार मठिया के परिवार ने छह माह पहले अपनी 24 वर्षीय बेटी रीना का विवाह थाना क्षेत्र के दियोरनिया चौकी के हृदयपुर मानपुर के अमर सिंह से किया था। आरोप है शादी के बाद से ही मायके में कलह चल रही थी। शुक्रवार को रीना का पति अमर मां के साथ रजऊ परसपुर गांव में दवा लेने गया था। अन्य लोग खेत पर गए थे। रीना घर में अकेली थी। परिवार के लोग वापस लौटे तो रीना का शव घर के कमरे मे फंदे पर लटक रहा था। फंदे पर शव लटकता देख गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मायके वालों को सूचना दी। जिसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राधेश्याम फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

इसके बाद महिला का सब फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। महिला के भाई ने दहेज की खातिर रीना की हत्या की जाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Next Story