उत्तर प्रदेश

Bareilly: बारिश के अनुमान के बावजूद तपिश का कहर, लोग परेशान

Admindelhi1
16 Jun 2025 2:40 PM IST
Bareilly: बारिश के अनुमान के बावजूद तपिश का कहर, लोग परेशान
x

बरेली: जनपद मे सप्ताह भर के बारिश के कहर के बीच गर्मी का कहर जारी है। शनिवार को दिन में तेज धूप खिलने से पारा चढ़ गया। दिन के साथ रात में भी गर्मी से लोग परेशान हो गए। मौसम विभाग ने सप्ताह भर बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा मे नमी सुबह 56 प्रतिशत और शाम को 62 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज होगा। वही सोमवार से बुधवार तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा।

Next Story