- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: नाकाबंदी में...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: नाकाबंदी में शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद
Sarita
15 May 2025 10:24 AM IST

x
Bareilly बरेली: ऑपरेशन नाकाबंदी के तहत बारादरी थाना पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक और 4.72 लाख रुपये कीमत के जेवर और 2200 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान हजियापुर निवासी सलीम और संजयनगर निवासी हिमांशु भाटिया के रूप में हुई। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि ऑपरेशन नाकाबंदी के तहत पुलिस माधोबाड़ी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पांच मई की रात प्रेमनगर क्षेत्र स्थित इंद्रानगर कॉलोनी में चोरी की वारदात कबूल की। आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने दो जोड़ी टॉप्स, दो चेन, दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल, चार चूड़ियां, 2200 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद माल की कीमत करीब 4.72 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करते हैं।
सलीम और हिमांशु पर पहले से ही चोरी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा बरामद की गई बाइकों में से एक पीलीभीत रोड स्थित एक लॉन के बाहर से चोरी की गई थी। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
TagsBareillyनाकाबंदीचोरगिरफ्तारलाखोंजेवरातबरामBareillyblockadethiefarrestedjewelry worth lakhsrecoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





