- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly:...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: रोहिंग्या-बांग्लादेशी संदिग्धों पर शिकंजा, 32 को पकड़ा गया
Tara Tandi
3 Jun 2025 11:53 AM IST

x
Bareilly बरेली । अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को लेकर चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को 32 संदिग्ध और मिले। फिलहाल वह रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर उसका सत्यापन करा रही है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों समेत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कराने और उनका सत्यापन के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अस्थायी रूप से डेरा, टेंट, झुग्गी-झोपड़ियों में निवास कर रहे लोगों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिले भर की पुलिस ने 93 स्थानों पर चेकिंग की।
इसमें 588 लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान 32 संदिग्ध व्यक्ति पाए गए, जिनमें सबसे ज्यादा शेरगढ़ के कस्बा जाटवपुरा में 12, और भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर भट्टा में सात संदिग्ध पाए गए हैं। सभी का सत्यापन किया जा रहा है।
TagsBareilly रोहिंग्या-बांग्लादेशीसंदिग्धों शिकंजा32 पकड़ा गयाBareilly Rohingya-Bangladeshi suspects nabbed32 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





