उत्तर प्रदेश

Bareilly : दंपति की कार हुई हादसे का शिकार, एक की मौत

Sarita
3 Nov 2025 12:13 PM IST
Bareilly बरेली: जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ मंदिर दर्शन करने जा रहे मध्य प्रदेश के एक दंपत्ति की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।आंवला इलाके में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम मनोना दर्शन करने जा रहे दंपत्ति की कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के विनय नगर सेक्टर 3 निवासी 48 वर्षीय राजेश और उनकी पत्नी 45 वर्षीय गीता सोमवार सुबह अपनी कार से आंवला के मनोना स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।
सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वे रामनगर रोड पर मऊ गाँव के पास पहुँचे, तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए, लेकिन फिर भी गीता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जाँच कर रही है।
Next Story