उत्तर प्रदेश

Bareilly: शीतलहर ने किया बरेली को बर्फीला, घना कोहरा जारी

Admindelhi1
17 Dec 2025 4:02 PM IST
Bareilly: शीतलहर ने किया बरेली को बर्फीला, घना कोहरा जारी
x

बरेली: जिले मे ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिन से लगातार घने कोहरे की वजह से दृश्यता मंगलवार को भी शुन्य रिकॉर्ड की गई। वही अधिकतम तापमान उल्लेखनीय गिरावट के साथ सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन में सबसे कम रहा है। दिन का तापमान रात के करीब पहुंच गया है। प्रदेश मे बहराइच के बाद बरेली में दिन सबसे ठंडा रहा। कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात के साथ कूच बिहार ट्राफी का मैच भी प्रभावित हुआ।

इस सीजन मे यह अब तक का दिन मे सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने दो दिन तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार भोर से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे तक आसमान साफ नहीं हुआ और कोहरे-धुंध के चलते 5-10 मीटर दूरी दिखना भी मुश्किल रहा। 11 बजे के बाद जरूर हल्की धूप निकली लेकिन पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते लोग सर्दी-गलन से कांपते रहे। शीतलहर का इस सीजन में पहली बार दिन में जबर्दस्त असर दिखा।

स्वेटर, टोपी, जैकेट में भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि रात में तापमान जरूर सामान्य रहा। रात में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिन तक शीतलहर का असर दिखेगा। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और पूर्व सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि इस मौसम में कोहरे-घूंच की कबह से सास-दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। इसके बीच वायु प्रदूषण बढ़ना खतरे की घंटी है। अगर सांस से जुड़ी बीमारी है, सांस लेने में तकलीफा, सीने में दर्द की समस्या है तो कोहरा-धुंध होने पर घर से बाहर निकलने में परहेज करें।

अगर घर से बाहर जाना जरूरी हो तो मारक जरूर लगाएं। अधिक शारीरिक श्रम का काम न करें। अगर पहले से डायबिटिज या ब्लड प्रेशर की दवा चल रही है तो दवा का सेवन जरूर करें। दवा बीच में कतई न छोडे। इससे समस्या और बढ़ सकती है।

Next Story