उत्तर प्रदेश

Bareilly :जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में झड़प

Sarita
22 March 2025 6:27 AM IST
Bareilly :जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में झड़प
x
Bareilly बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र स्थित अंबरपुर गांव में जुमे की नमाज के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया. मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई. इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. बरेली पुलिस के मुताबिक जुमे की नमाज के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चप्पल फेंकी, जिससे विवाद शुरू हुआ. इसके बाद दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर पानी डालने का आरोप लगाया. यह छोटी सी बात धीरे-धीरे बड़े विवाद में बदल गई और दोनों गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई|
पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. भोजीपुरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। अमीन खान की ओर से 12 और बिलाल खान की ओर से 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया इस झड़प में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद गांव में शांति बनी हुई है, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने गांव के लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story