- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : कैंटर और...

x
Bareilly : बरेली के बड़ा बाइपास पर शनिवार रात 11 बजे तेज रफ्तार कैंटर और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे टेंपो सवार दंपती की मौत हो गई। दंपती की बेटी और टेंपो चालक घायल हो गए। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। इज्जतनगर थाना पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि अहलादपुर चौकी क्षेत्र में पटेल ढाबे के सामने टेंपो सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कैंटर से उसकी टक्कर हो गई।
इससे टेंपो में बैठीं सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी सरिता सिंह (44 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति पंकज सिंह, 12 साल की बेटी अंशिका व टेंपो चालक सिद्धार्थनगर के ही निवासी जाहिद घायल हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। रास्ते में पंकज सिंह की भी मौत हो गई। अंशिका व जाहिद का उपचार चल रहा है। दंपती के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
TagsBareillyकैंटरटेंपोटक्करदंपतीमौतBareilly: Cantertempocollisioncoupledeath. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





