- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: दर्शन के बाद...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को ले जा रही बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई,दो की मौत
Sarita
1 March 2025 11:55 AM IST

x
Bareilly बरेली: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हरिद्वार जा रही गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी बस सीमेंट की ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पूरी घटना शनिवार सुबह दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे की है। गुजरात के भावनगर जिले के करीब 60 श्रद्धालु प्रयागराज और अयोध्या में दर्शन के बाद डबल डेकर बस से हरिद्वार जा रहे थे।
जैसे ही उनकी बस बिलवा पुल के पास पहुंची तो आगे जा रही सीमेंट की ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में श्रद्धालुओं के रसोइए लाला भाई और बस के कंडक्टर आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक फरार
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। यात्री बस से उतरकर डिवाइडर पर बैठ गए। एक तरफ पूरी तरह जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। हालांकि दूसरी तरफ से यातायात जारी रहा।
TagsBareillyश्रद्धालुओंबसट्रैक्टर ट्रॉलीटकराईदोमौत Bareillydevoteesbustractor trolleycollidestwo deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





