- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: अतिक्रमण...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: अतिक्रमण हटाने आई टीम पर चला बुलडोजर, दुकानदारों की टीम से झड़प
Sarita
30 April 2025 11:47 AM IST

x
Bareilly बरेली: नगर निगम की टीम ने मंगलवार को जगतपुर नाले से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। टीम ने नाले पर स्लैब डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया तो कई दुकानदारों ने विरोध किया। टीम ने दुकानदारों को समझाकर शांत किया। जगतपुर नाले पर अतिक्रमण के कारण आकाशपुरम समेत नौ अन्य वार्डों में आए दिन जलभराव की समस्या हो रही है। अतिक्रमण के कारण नाला जाम हो जाता है और सफाई भी ठीक से नहीं हो पाती है। कुछ दिन पहले नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी थी।
मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य और निर्माण समेत अन्य टीमें नालों से अतिक्रमण हटाने पहुंचीं। जगतपुर पानी की टंकी से बीसलपुर चौराहे तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। कुछ स्थानों पर लोगों ने नाले पर टीन शेड आदि डालकर अतिक्रमण कर लिया था। इसे हटाने पर दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया और तीखी नोकझोंक हुई। आकाशपुरम की पार्षद पूनम राठौर और चंद्रपाल राठौर ने बताया कि जलभराव की समस्या को देखते हुए अतिक्रमण हटाया गया, क्योंकि इससे नाला जाम हो गया था। सफाई निरीक्षक विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटाया।
नगर निगम की सफाई टीम ने आकाशपुरम क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया कि वे कूड़ा सही जगह पर फेंके और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को दें। इस दौरान अस्पताल, मैरिज हॉल और मीट की दुकानों के चालान काटे गए। स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने लोगों की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की रसीदें चेक कीं। जिनके पास रसीदें नहीं थीं, उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे लापरवाही न करें।
TagsBareillyअतिक्रमणबुलडोजरदुकानदारोंझड़पBareillyencroachmentbulldozershopkeepersclashजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





