- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: घर की छत...

x
Bareilly बरेली: आवारा पशुओं ने लोगों के लिए कितनी परेशानी खड़ी कर दी है, इसका एक उदाहरण सिरौली कस्बे में देखने को मिला। सड़कों पर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे आवारा पशु अब लोगों के घरों में भी घुसने लगे हैं। सिरौली में एक सांड घर की छत पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने में ग्रामीणों को पसीना बहाना पड़ा। घंटों मशक्कत के बाद सांड को छत से नीचे उतारा जा सका। घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे मोहल्ला साहूकारा की है।
इसी मोहल्ले में बाबू चौकीदार का घर है। सांड पहले घर में घुसा और फिर सीढ़ियों से चढ़कर छत पर पहुंच गया। यह देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। घर में मौजूद लोग भी बाहर की ओर दौड़ पड़े। पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद नगर पंचायत की टीम पहुंची। लेकिन उसे छत से नीचे उतारने की कोशिश में सांड बार-बार हमला कर रहा था। कई घंटों की मशक्कत के बाद सांड को छत से नीचे उतारा जा सका। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आवारा पशुओं से राहत दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक आए दिन देखने को मिलता है।
TagsBareillyघरछतसांडउत्पातBareillyhouseroofbullhavocजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





