- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : बारातियों...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, पांच घायल
Sarita
4 March 2025 12:53 PM IST

x
Bareilly बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जादोपुर में सड़क हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार बोलेरो के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार रात करीब एक बजे की है। भोजीपुरा के पीपलसाना चौधरी से बारात बहेरी के भूड़ा गांव गई थी। बोलेरो में करीब आठ बाराती सवार होकर लौट रहे थे। जादोपुर के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
लोगों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी जिस कारण यह हादसा हुआ। हादसे में पीपलसाना निवासी 28 वर्षीय शिव कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद देर रात जादोपुर के पास चीख पुकार मच गई। कार में सवार घायल दर्द से तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsBareillyबारातियोबोलेरोडिवाइडरटकराईएकमौतwedding partyBolerodividedcollidedonedeadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





