उत्तर प्रदेश

Bareilly: तीन किमी दूर मिला डूबे बालक का शव, गांव में शोक

Admindelhi1
11 March 2026 3:28 PM IST
Bareilly: तीन किमी दूर मिला डूबे बालक का शव, गांव में शोक
x

बरेली: थाना क्षेत्र के गांव पनबड़िया मे बहगुल नदी के संगम पर डूबा 12 वर्षीय बालक का शव सोमवार सुबह तीन किमी दूर नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव निकालकर पुलिस के सूचना दी। क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर निवासी प्रवीन पुत्र नन्हेलाल रविवार को अपने साथियों के साथ नहाने पनबड़िया गांव मे बहगुल नदी में गया था। नहाते समय प्रवीन और उसके दो साथी गहरे पानी में डूबने लगे। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दो किशोरों को नदी से निकाल लिया लेकिन प्रवीन डूब गया था।

एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने डूबे बालक की तलाश की लेकिन रविवार शाम तक उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह तीन किलामीटर दूर ग्रामीणों ने प्रवीन का शव नदी में उतराता देखा। ग्रामीणों ने शव नदी से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने गांव पहुंच कर शव पोसटमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवीन तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा है। मृतक की मां उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story