- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: पंखे से लटका...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: पंखे से लटका मिला युवती का शव , पुलिस मामले की जांच में जुटी
Tara Tandi
22 Nov 2024 3:41 PM IST

x
Bareilly बरेली । बरेली में शुक्रवार सुबह कमरे में पंखे से युवती का शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें थाना इज्जतनगर क्षेत्र के छोटी विहार में स्वर्गीय रामस्वरूप का परिवार रहता है। परिजनों के मुताबिक उनकी 20 साल की बेटी सुजाता रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब सुजाता ने कमरा नहीं खोला तो परिजनों गेट तोड़ा। शव कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
परिवार वालों का कहना है कि सुजाता बहुत ही सरल स्वभाव की थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
TagsBareilly पंखे लटकामिला युवती शवपुलिस मामलेजांच जुटीBareilly: Dead body of a girl found hanging from a fanpolice investigation underwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





