भारत

हल्दी के दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत मामले में अपडेट, मातम में बदल गईं खुशियां

jantaserishta.com
22 Nov 2024 12:54 PM IST
हल्दी के दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत मामले में अपडेट, मातम में बदल गईं खुशियां
x
पुलिस घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची.
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शादी के दो दिन पहले एक कपल की लाश कमरे में टंगी हुई मिली. शादी के लिए हल्दी के कार्यक्रम वाले दिन दोनों के शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिलने से हड़कंप मच गया . परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम के साथ सबूत इकट्ठे कर शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है.
मालूम हो कि दोनों ने सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया था लेकिन शादी के तारीख रद्द होने के चलते मंदिर में शादी करने का फैसला लिया था.
हालांकि लड़के के परिजनों ने घटना में हत्या का आरोप लगाया है.
मामला महमूदाबाद कोतवाली इलाके के ग्राम मिठौरा का है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निवासी युवक गुड्डू पुत्र रामविलास निवासी बरगदिया उम्र 25 वर्ष और युवती रुचि पुत्री भगवती प्रसाद निवासी बिठौरा के बीच 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों ने बताया कि दोनों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 नवंबर को शादी होनी थी. किसी कारणवश शादी की डेट कैंसिल होने के चलते परिजनों ने शादी को मंदिर में करने का निर्णय लिया था.
परिजनों ने बताया कि घर के अंदर हल्दी का कार्यक्रम था. इसी दौरान घर का दरवाजा जब खोला गया तो युवती के घर ही कमरे में प्रेमी और प्रेमिका साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिले.
वारदात के बाद लड़के के परिवार वालों ने लड़की के जीजा पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को बयान दिया है. परिवार वालों का कहना है की लड़की के जीजा से युवक का 2 से 3 दिन पहले विवाद हुआ था. इसके बाद आज दोनों के शव मिलने के बाद हत्या की आशंका है. अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी क्योंकि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story