- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: यातायात...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: यातायात सुधार के लिए बड़ी पहल, 1 मई से 9 रूटों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित
Sarita
30 April 2025 8:46 AM IST

x
Bareilly बरेली: शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ई-रिक्शा पर लगाम कस दी गई है। नौ भीड़भाड़ वाले रूटों पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे और 10 रूटों पर एक तरफ से ही जा सकेंगे। नई व्यवस्था एक मई से लागू होगी। एसपी ट्रैफिक ने नियमों का पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। शहर में बड़ी संख्या में बेतरतीब ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा जाम का बड़ा कारण हैं। इनका मामला कई बार डीएम, कमिश्नर की बैठक में उठ चुका है। पुलिस अफसरों तक शिकायतें भी पहुंच चुकी हैं। शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नई व्यवस्था बनाई है।
अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में रिक्शा नहीं जा सकेंगे। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने नौ प्रमुख रूटों पर ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी कर ली है। जबकि 10 रूटों पर एकल व्यवस्था लागू की जाएगी। नई व्यवस्था एक मई से लागू होगी। एसपी ट्रैफिक ने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर सभी ई-रिक्शा चालकों को जागरूक करें और नई व्यवस्था का सख्ती से पालन कराएं।
इन रूटों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि किला चौराहे से कटरा मनराय, श्यामगंज चौराहे से साहू गोपीनाथ, खलील तिराहा से कुतुबखाना, नावल्टी से कुतुबखाना, साहू गोपीनाथ से कुतुबखाना, सिकलापुर से पटेल चौक, बरेली कॉलेज से नावल्टी, मठ की चौकी से कुतुबखाना और श्यामगंज से साहू गोपीनाथ तक ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
वन साइड रूट
चौपुला से नावल्टी वाया खलील तिराहा, नावल्टी से चौपला वाया पेटल चौक, बरेली कॉलेज से नावल्टी वाया सिकलापुर, नावल्टी से सिकलापुर पटेल चौक, सिकलापुर से पटेल वाया बरेली कॉलेज पश्चिमी चौराहा वाया नगर निगम, जंक्शन तिराहा से चौपला, चौपला से जंक्शन तिराहा वाया दामोदर पार्क कचहरी, कोहाड़ापीर से अशोक नगर तिराहा, अशोक नगर से सूद धर्मकांटा, सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर तक सिंगल सिस्टम लागू किया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक ने कहा- सड़कें संकरी होने के कारण ई-रिक्शा प्रतिबंधित
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि मुख्य बाजारों और संकरी सड़कों पर काफी भीड़ रहती है। साथ ही घनी आबादी और दुकानों की अधिकता के कारण हमेशा भीड़ लगी रहती है। साथ ही चालक गलत दिशा से ई-रिक्शा चलाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जो भी ई-रिक्शा चालक इस आदेश की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
TagsBareillyयातायातसुधारपहलtrafficimprovementinitiativeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





