- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: ट्रेन पलटाने...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: ट्रेन पलटाने की कोशिश विफल, रेलवे ट्रैक से हटाए गए पत्थर
Tara Tandi
3 Jun 2025 2:09 PM IST

x
Bareilly बरेली । बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर दोहना के पास रविवार की देर रात रेलवे ट्रैक की कैंची में पत्थर भरकर असामाजिक तत्वों ने टनकपुर-बरेली पैसेंजर पलटाने की साजिश रची। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ भोजीपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तहरीर पर भोजीपुरा पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लगातार अलग अलग जगह पर ट्रेन को पलटाने की साजिश रचने के मामले सामने आ रहे है। अब टनकपुर- बरेली पैसेंजर हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गई। गाड़ी नंबर 05307 टनकरपुर- बरेली पैसेंजर टनकपुर से प्रतिदिन रात 9: 30 बजे चलकर 12: 55 पर बरेली जंक्शन आती है। रविवार की रात 11: 58 बजे पर ट्रेन दोहना स्टेशन के पास पहुंची थी। इसके बाद लोको पायलट को ट्रैक क्लियर नहीं होने का शक हुआ। इस पर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। लोको पायलट ने नीचे उतरकर देखा तो पाया कि अर्थ लाइन के लोहे के एंगल को क्षतिग्रस्त करने के बाद रेल लाइन पर डाल दिया गया।
इसके साथ ही रेल ट्रैक की कैंची में पत्थर भरे हुए मिले। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद भोजीपुरा पुलिस के साथ आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। ट्रैक को सही करके 25 मिनट के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। बरेली सिटी के जीआरपी इंस्पेक्टर अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। भोजीपुरा थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी भोजीपुरा प्रवीण सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ करके जल्द ही साजिश रचने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।
TagsBareilly ट्रेन पलटानेकोशिश विफलरेलवे ट्रैकहटाए गए पत्थरBareilly train overturningattempt failedrailway trackstones removedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





