- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: जमीन के लिए...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: जमीन के लिए भाईचारे पर वार, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Tara Tandi
28 April 2025 5:14 PM IST

x
Bareilly बरेली : थाना सिरौली क्षेत्र के गांव नसरतगंज में किसान सोमपाल (50) की हत्या उसके करीबियों ने की थी। हत्या घर के बाहर गोली मारकर की गई थी और शव उसके बाद घर में लाकर रखा गया था। इसके बाद शव गायब करने की भी योजना थी लेकिन खून बिखरने से फंसने के डर से पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस एक महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सोमवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
गांव नसरतगंज निवासी लेखराज के तीन बेटे रामपाल, सोमपाल और विरेंद्र हैं। सोमपाल और विरेंद्र एक घर में और रामपाल परिवार के साथ गांव के बाहर मकान बनवा कर रहता है। शुक्रवार रात सोमपाल खाना खाकर घर के आंगन में सो रहा था। इसी मकान में वीरेंद्र की पत्नी भानदेई और बेटी सुनीता सो रही थीं, जबकि वीरेंद्र अपने पड़ोसी दोस्त हरपाल के घर में सो रहा था। वीरेंद्र और सोमपाल की साझेदारी में बने मकान में वीरेंद्र का बेटा सो रहा था। शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे सोमपाल की सीने में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस रामपाल की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी।
अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर सोमपाल की गांव के बाहर सीने में गोली मारकर हत्या की थी और घर में लाकर शव को रखा था। इसके बाद शव को गायब करने की पूरी तैयारी थी, लेकिन घर में खून फैलने के कारण सभी डर गए और फंसने की डर से पुलिस को सूचना दी। आरोपियों ने जमीन के लालच में हत्या करने की बात भी स्वीकार कर ली है।
सोमपाल हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। पुलिस एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने हत्याकांड की बात को स्वीकार भी कर लिया है
TagsBareilly जमीन भाईचारे वारव्यक्ति गोली मारकर हत्याBareilly land brotherhood warperson shot deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचा
Next Story





