- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: मेडिकल स्टोर...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: मेडिकल स्टोर संचालक पर तेजाब से हमला, चेहरा जला
Sarita
4 March 2025 6:14 AM IST

x
Bareilly बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक मेडिकल स्टोर संचालक पर तेजाब से हमला किया गया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। हमला ग्राहक बनकर आए हमलावर ने किया और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना आंवला के रामनगर रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास हुई। यहां रहने वाले याद राम वर्मा आईटीआई बरेली में कार्यरत हैं, जबकि उनका बेटा अंकुश वर्मा उर्फ अंकित मेडिकल स्टोर चलाता है।
सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अंकुश अपनी दुकान पर बैठा था, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक बाइक से उतरकर मेडिकल स्टोर पर आया और दवा मांगने लगा। अंकुश जैसे ही काउंटर पर आया हमलावर ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमला होते ही अंकुश दर्द से चीखने लगा, जिससे मौके पर लोग जमा हो गए। इस बीच हमलावर बाइक से फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
तेजाब से बुरी तरह झुलसे अंकुश को उसके परिजन तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से एक गिलास बरामद किया है, जिसमें हमलावर तेजाब लेकर आया था। उसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। हमले की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
TagsBareillyमेडिकल स्टोरसंचालकतेजाबहमलाBareillymedical storeoperatoracidattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





