- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: शादी से...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: शादी से लौटते समय हादसा, दो दोस्तों की मौके पर मौत
Tara Tandi
3 Jun 2025 1:37 PM IST

x
Nawabganj नवाबगंज । थाना क्षेत्र के बरखन रोड स्थित एक भट्ठे के पास सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक नवाबगंज से अपने गांव चेना लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र (22 वर्ष) निवासी चेना और सुमित (20 वर्ष) निवासी पूरेनिया के रूप में हुई है। दोनों अच्छे मित्र थे और पढ़ाई कर रहे थे। पुष्पेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।
नवाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें दो बाइक सवार युवकों के रोड पर पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं परिजनों से बातचीत में पता चला कि दोनों युवक किसी शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
TagsBareilly शादीलौटते समय हादसादो दोस्तोंमौके मौतBareilly marriageaccident while returningtwo friendsdied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





