- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: कारखाने में...

x
Bareilly बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम के निरीक्षण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक पेठा बनाने वाला कारीगर खौलते चाशनी के कढ़ाई में गिर गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सावन का महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम उत्तर प्रदेश के हर जिले में निरीक्षण अभियान चला रही है। इसी निरीक्षण अभियान के दौरान यूपी के बरेली जिले में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक पेठा बनाने वाले की मौत हो गई।
पेठा बनाने वाला कारीगर खौलते चाशनी के कढ़ाई में गिर गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह दुखद हादसा शनिवार को बरेली के किला क्षेत्र में अलखनाथ मंदिर मार्ग स्थित पेठा मंडी में हुआ। मृतक कारीगर की पहचान 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि FSDA की टीम शनिवार दोपहर 2 बजे पेठा मंडी में निरीक्षण के लिए पहुंची थी।
FSDA की टीम के पहुंचते ही लोगों ने अपनी दुकानों और फैक्ट्रियों के शटर बंद करने शुरू कर दिए। इस दौरान पप्पू पेठा फैक्ट्री में काम करने वाले सुनील ने भी शटर बंद करने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह खौलती चाशनी की कढ़ाई में गिर गया। फिर करीब एक घंटे बाद जब मालिक पप्पू ने शटर खोला तो देखा कि सुनील चाशनी की कढ़ाई में दर्द से तड़प रहा था।
इसके बाद सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सुनील की मां बेहाल हो गईं और पत्नी बेहोश हो गईं। सुनील परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके दो बच्चे हैं। इस हादसे के बाद पेठा मंडी के दुकानदारों और फैक्ट्री मालिकों में डर और मायूसी का माहौल है। बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsBareillyकारखानेहादसाBareillyfactoryaccident जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





