उत्तर प्रदेश

Bareilly: शॉर्ट सर्किट से जज के घर में लगी आग, कीमती सामान जलकर राख

Sarita
26 Nov 2025 9:48 AM IST
Bareilly: शॉर्ट सर्किट से जज के घर में लगी आग, कीमती सामान जलकर राख
x
Bareillyबरेली: शॉर्ट सर्किट से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज (ADJ) ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के आवास विकास कॉलोनी में आग लग गई। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिक, ADJ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की पत्नी डॉ. मधुलिका त्रिपाठी पहली मंजिल पर एक कमरे में पूजा कर रही थीं, तभी उन्हें अचानक तार जलने की आवाज सुनाई दी। कुछ ही पलों में आग भड़क गई। उन्होंने तुरंत खुद को कमरे से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक एयर कंडीशनर समेत कई जरूरी सामान जल चुके थे। डॉ. मधुलिका ने बताया कि अभी नुकसान कितना हुआ है, इसका पता नहीं है।समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया, नहीं तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।
Next Story