उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्लाइबुड गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत

Sarita
27 Nov 2025 6:21 AM IST
Bareilly: प्लाइबुड गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके  में दहशत
x
Bareilly बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में परसोना मोड़ के पास एक प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई। ऊंची लपटों से आसपास के इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। चौदह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। फायर डिपार्टमेंट ने जांच शुरू कर दी है।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में परसोना मोड़ के पास सतीश अग्रवाल और दीपांशु अग्रवाल का प्लाईवुड गोदाम है। बुधवार रात 8:30 बजे आग लग गई। गोदाम में प्लाईवुड और लकड़ी भरी हुई थी, जिससे भीषण आग लग गई। ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों की सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां लगाई गईं। इसके बाद भी हालात काबू से बाहर होते देख एयरफोर्स स्टेशन और इफको आंवला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं।
CFO मनु शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस वजह से आग आस-पास के दूसरे गोदामों और फैक्ट्रियों में नहीं फैल सकी। किसी के नुकसान की खबर नहीं है। गोदाम में लकड़ी और प्लाईवुड होने की वजह से आग और भयंकर हो गई। इस बारे में जब गोदाम मालिक से बात की गई तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से मना कर दिया।
Next Story