- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : आटा चक्की...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : आटा चक्की में पकड़ी गई 12 किलोवाट बिजली चोरी
Sarita
9 March 2025 11:35 AM IST

x
Bareilly बरेली: विजिलेंस टीम ने शनिवार सुबह बहेड़ी में छापा मारकर एक आटा चक्की से 12 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने चोर के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा शहर के बाग अहमद अली तालाब में भी पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा के निर्देश पर विजिलेंस टीम के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और अवर अभियंता मोहम्मद अफजाल ने टीम के साथ शनिवार सुबह बहेड़ी के मुड़िया नबी बख्श गांव में चेकिंग की और एक आटा चक्की में अलग से केबल डालकर बिजली चोरी पकड़ी।
वीडियोग्राफी के बाद टीम ने चोर शकील अहमद के खिलाफ 12 किलोवाट बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम में जनार्दन यादव, सोनू कुमार, सुनील कुमार, विश्वकर्मा मौजूद रहे। उधर, शहरी क्षेत्र के इंस्पेक्टर ताहिर हुसैन ने शहर के बाग अहमद अली तालाब में पांच घरों में चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
TagsBareillyआटा चक्कीबिजलीचोरी Bareillyflour millelectricitytheftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





