उत्तर प्रदेश

Barabanki: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल,अवैध पिस्टल, बाइक बरामद

Sarita
8 Feb 2025 10:37 AM IST
Barabanki:  पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल,अवैध पिस्टल,  बाइक बरामद
x
Barabanki बाराबंकी: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाओं में शामिल 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश शुक्रवार देर रात फतेहपुर पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली फतेहपुर और जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग लूट की घटनाओं में शामिल 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सुरेन्द्र कुमार पुत्र चन्द्रशेखर निवासी नन्दकुई थाना फतेहपुर के शुक्रवार देर रात बाइक से कस्बा फतेहपुर से रामनगर की ओर जाने की सूचना मिली थी। तभी रास्ते में फतेहपुर पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया।
लेकिन वह तेज रफ्तार बाइक से साढ़ेमऊ नहर पटरी की ओर मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि वांछित अपराधी नौ जनवरी को फतेहपुर क्षेत्र के जरखा नहर पटरी के पास हरीश कुमार पुत्र घुरू निवासी मिश्रीपुर थाना महगंवा जिला लखनऊ से हुई लूट, पांच जनवरी को नगर कोतवाली क्षेत्र में कार लूट और जहांगीराबाद क्षेत्र में मोबाइल लूट में शामिल था।पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
Next Story